जमुई: देवाचक गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी पवन मंडल के रूप में हुई है।