जमुई: सतगामा में शराब पीकर हंगामा करने व पुलिस टीम पर पत्थराव करने मामले में टाउन थाना की पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 मंगलवार की शाम होली पर्व को लेकर शराब के नशे में हुड़दंग करने वह पुलिस टीम पर पथराव करने मामले में टाउन थाना की पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है सभी को कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार की दोपहर बाद जेल भेज दिया गया है। पत्थराव के बाद दो पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को भी पदाधिकारियों के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर खत्म कर दिया गया है।