जमुई: जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने कहा-अबकी बार 400 के पार, बिहार में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत का किया दावा
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई में कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखने के लिए मोदी की गारंटी जरूरी है। हम सभी को अबकी बार 400 के पार के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने बिहार में सभी 40 की 40 सीटें पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जितने का दावा किया