जमुई: गिद्धेश्वर मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक एसएसबी जवान हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 खैरा- गढ़ी मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर मंदिर के पास बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक से गिरकर एक एसएसबी जवान घायल हो गए। जिसे सहयोगी जवानों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एसएसबी जवान का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास रेफर कर दिया गया।