मसूदा: मसूदा में आरजीएचएस को बीमा मॉडल में बदलने के प्रस्ताव का पेंशनर्स ने किया विरोध
Masuda, Ajmer | Apr 10, 2026 राजस्थान पेंशनर समाज, ब्यावर की मासिक बैठक में पेंशनर्स ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) को बीमा मॉडल अथवा निजी योजना में बदलने के प्रस्ताव का एक स्वर में विरोध किया। बैठक राज दरबार गार्डन एवं राज रेस्टोरेंट में अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई।