बहराइच: धरसवा इलाके में बारात में पटाखा चलाने के दौरान फटा पटाखा, युवक का चेहरा बुरी तरह झुलसा
बहराइच जिले के कोतवाली देहात इलाके के धरसवा इलाके में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बनियाहारी गांव निवासी निरंकार पटाखा दाग रहा था, तभी अचानक पटाखा फट गया और उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। निरंकार को तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।