बेलछी: पेयजल संकट से जूझ रहा बिबियाचक प्राथमिक विद्यालय, घर से पानी ला रहे बच्चे
Belchhi, Patna | Jul 9, 2026 बेलछी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बिबियाचक में शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय का पुराना शौचालय नए निर्माण के नाम पर तोड़ दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे बच्चों को शौच के लिए विद्यालय परिसर से बाहर खुले में जाना पड़ता है, जबकि छात्राओं