भिंड नगर: भिंड रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम, ट्रेन आते समय फंसी गाड़ियां, लोको पायलट ने इंजन रोका, बड़ा हादसा टला
भिंड शहर के रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। ट्रेन के आने-जाने के समय यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।हालांकि, इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन जब तक यह पूरा नहीं होता, तब तक शहरवासियों इसी तरह परेशानी होगी