पटना ग्रामीण: गोला रोड के धनेश्वरी स्कूल कैंपस से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी पटना के गोला रोड स्थित धनेश्वरी स्कूल कैंपस से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान महादेव मुसहरी निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्मैक के नशे का आदी था वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।