पटना ग्रामीण: घरेलू गैस सिलेंडर पर सौ रुपये की छूट के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने PM मोदी को सराहा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट दिए जाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है। वहीं, दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना की है।