पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा सांसद के. लक्ष्मण ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं
भाजपा सांसद के. लक्ष्मण शुक्रवार को पटना पहुंचे। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और पूरे देश के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। इस दौरान भाजपा सांसद ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि आप तो सिर्फ अपने बेटे को ही अपना परिवार मानते हैं।