केवटी रनवे: दरभंगा-जयनगर एनएच-527बी के केवटी जिबड़ा में ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की हुई मौत
मृतक की पहचान मधुबनी जिला के औंसी थाना अंतर्गत खैरी बांका गांव निवासी मो. हसनेन का पुत्र मो. इरफान उर्फ मो. चांद- 36 वर्ष का है। सूचना मिलते हीं केवटी थाना व 112 नम्बर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि वह घर से केवटी जा रहा था इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।