जिले में दिनदहाड़े सूने घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 12 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त 60 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल 9.32 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।