बहेड़ी: देवरनिया पुलिस ने DM के निर्देश पर जिलाबदर अभियुक्त को बहेड़ी थाना क्षेत्र के बॉर्डर से जिले की सीमा से बाहर किया
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया जागीर निवासी शरीफ पुत्र कुदरत अली जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले ही दर्ज हैं इस शातिर अभियुक्त की अपराधिक गतिविधियों के चलते से जिलाधिकारी बरेली ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को बीती 30 मई को इसे 6 माह के लिए जिला बदर करने के निर्देश देवरनिया पुलिस को दिए थे।