निवाई: निवाई में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Apr 17, 2026 टोंक जिले के निवाई थाना पुलिस ने कृषि मंडी में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व्यापारियों से करीब 9 करोड़ 81 लाख रुपए की ठगी करने वाले फर्म मालिक धनश्याम शर्मा, आशीष शर्मा और सुशीला शर्मा को जयपुर से पकड़ा गया।