पाटन: ग्राम रेठरा में पैसों के लेनदेन पर आरोपी और उसके बेटे ने की युवक के साथ मारपीट, पाटन पुलिस ने दर्ज कियामामला
Patan, Jabalpur | Jun 22, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि रज्जन चक्रवर्ती निवासी रेठरा ने रिपोर्ट लिखाई कि वह विनोद महाराज की किराना दुकान वीडियो लेने गया था जहां पर बिहारी प्रजापति पुराने लेनदेन पर उससे विवाद करने लगा। जब वह वापस आने लगा तो आरोपी अपने बेटे के साथ आया और उसके साथ हाथ मुक्कों डंडे से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।