हसनपुरा: हसनपुरा के 181 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन का किया गया वितरण
हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सूखा राशन का वितरण किया गया। हालांकि इसके पहले अनाज का सही व सुचारु ढंग से वितरण हो इसके लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उषा सिंह की ओर से संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को विशेष निर्देश जारी किया गया था।