कटिहार: कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
मोबाइल से बातें करती हुई एक युवती अपने घर को जा रही थी। तभी पीछे से मोटरसाइकिल लेकर एक युवक वहां पहुंचा और उसका मोबाइल छीन कर भागने लगा। भागने के दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर ही गिर पड़ा। इसी दौरान लोगों के द्वारा युवक को पकड़ लिया। मोबाइल छीन के भागने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।