कटिहार: महिला को उनके शराबी भैसुर ने चाकू से वार कर किया घायल, घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के काबीरपुर गांव का
घटना के बारे में घायल गौरी देवी ने बताया कि उनका भैसुर महेश रविदास शराब के नशे में धुत होकर घर के सभी सदस्यों को गाली गलौज कर रहा था। उनके द्वारा उन्हें कहा गया कि आप नशे में है और घर जाकर सो जाइए। इतना सुनते ही शराबी भैसुर आग बबूला हो गया और गौरी देवी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में गौरी देवी का इलाज जारी है।