कटिहार: सदर अस्पताल में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों का किया गया सम्मान, मौके पर कई चिकित्सक रहे मौजूद
कुष्ठ रोगियों के उन्मूलन को लेकर सदर अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसका नेतृत्व कोसी क्षेत्रीय विधवा वृद्ध दिव्यांग संस्था की ओर से किया गया। समान समारोह में बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगियों को बुलाया गया था। इस दौरान कई चिकित्सक भी मौके पर मौजूद थे। वही चिकित्सक के द्वारा कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई और कुष्ठ रोगियों को सम्मानित किया।