कटिहार: कटिहार व्यवहार न्यायालय में पत्नी की हत्या के मामले में पति को सुनाई गई उम्र कैद की सजा।
कटिहार व्यवहार न्यायालय में अमदाबाद थाना में दर्ज हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार ने दोषी अभियुक्त पति राजेश सिंह को अपनी पत्नी के हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।न्यायालय में एक हजार अर्थदण्ड भी देने की बात कही है,नही देने पर 9 महीने की अतिरिक्त सजा का आदेश दिया है।