कटिहार: छोटी मिरकहा के पास दामाद अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर के साथ किया मारपीट, मामला दहेज का पैसा नहीं देने का था
घटना के बारे में घायल मो शेखउद्दीन ने बताया कि उनका घर मनसाही थाना क्षेत्र में है और वह मवेशी खरीद बिक्री करते हैं। मवेशी खरीदने के लिए अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे थे। छोटी मिरकहा के पास उनका दामाद मो सिकंदर ने उन्हें रोक लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया। घटना के कारण दहेज का पैसा नहीं देने था।