सिंगरौली: मारपीट के मामले में 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को सरई पुलिस ने देवरी रामनगर जिला मैहर से किया गिरफ्तार
पिछले 13 सालों से फरार चल रहे की एक स्थाई वारंटी को सरई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सरई क्षेत्र में मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। जिसे ग्राम देवरी रामनगर जिला मैहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।