सिंगरौली: 12 किमी पैदल चलकर सरई पुलिस ने 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, एसपी के दखल पर रामनगर पुलिस आई हरकत में
सरई पुलिस ने 12 किलोमीटर पैदल चलकर 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता के दखल पर रामनगर पुलिस आई हरकत में। सरई थाना में 13 वर्ष पूर्व मैहर जिले के देवरी निवासी रामप्रमोद लोनी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध था। तब से आरोपी फरार था।न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवसर के न्यायालय से सरई पुलिस को गिरफ्तार वारंट जारी था।