सिंगरौली: मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण विजेताओं को कलेक्टर एवं जिला स्वीप अधिकारी ने दिया पुरस्कार
मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में विजेताओं को जिला कलेक्टर एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने दिया पुरस्कार।19 अप्रैल 2024 के होने वाले मतदान के सिलसिले में सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन पर मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में कुल 3385 प्रतिभागियों ने भाग ली।