गुना नगर: गुना पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल टीम को मिली बड़ी सफलता, ऑटो में खोया ढोल खोजकर फरियादी को लौटाया
गुना में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 18 अप्रैल को प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया, 17 अप्रैल को बजरंगगढ़ निवासी अमित वंशकार ने बजरंगगढ़ से गुना आते समय ऑटो में ढोल छूट जाने की शिकायत की। कैमरों की मदद से ऑटो चालक की पहचान कर कंट्रोल रूम बुलाया। विधिवत सत्यापन और कार्यवाही कर फरियादी को ढोल वापस किया गया।