कुचायकोट: थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, डूबते सूर्य को दिया अर्घ
गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड में अंतर्गत सभी छठ घाटों पर छठ व्रत करने वाले लोग पहुंचकर बड़े ही श्रद्धा भाव से छठ मैया और भगवान भास्कर को पूजा अर्चना की साथ ही साथ डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिए। इस उपलक्ष पर कुचायकोट प्रखंड के कई छठ घाटों को बड़ी ही सुंदर सजाया गया था, जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज मंगलवार को शाम 6 बजे दी गई।