करौली: पाडला में किन्नर के साथ मारपीट का मामला, टोडाभीम थाने में दर्ज हुआ केस
टोडाभीम के गांव पाडला में किन्नर सौम्या के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।सौम्या अपने इलाके में बधाई लेने जा रही थी। इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार करीब 10 युवकों ने उन पर हमला कर दिया।सौम्या ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि आरोपियों ने बिना कुछ कहे उनकी गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला किया। उन्होंने उनके हाथ-पैरों पर भी वार किए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।