जोकीहाट: जोकहाट में जानलेवा हमला कांड में पुलिस ने एक्शन लिया, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।