गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के खरखुरा में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी डेल्हा थाना पुलिस
गया के खरखुरा में पारिवारिक कलह में महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है।मृतक महिला किराए के मकान में रहती थीं।मृतक की पहचान रचना कुमारी के रूप में हुई है। डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने मंगलवार की सुबह 8 बजे बताया कि घटना सोमवार की हैं।मृतक के पति राकेश कुमार रफीगंज पीएनबी बैंक में कार्यरत है।प्रथम दृष्टया घरेलु कलह के कारण आत्महत्या की बात आ रही है।