टीकमगढ़: टीकमगढ़ में खाद बीज विक्रेताओं का आज प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी, पीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ में सोमवार को खाद बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर दुकान बंद प्रदर्शन किया जिले सहित देशभर की कृषि आदान व्यापारी अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे, व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर को ज्ञापन दिया ।