देेेवरिया: देवरिया में बेखौफ चोरों का कहर, थाने के पास परमार्थी पोखरे के मंदिर से चोरी हुई दानपेटी
Deoria, Deoria | Jun 24, 2025 देवरिया में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सदर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 11:00 बजे से वायरल हो रहा है। जहां परमार्थी पोखरे के पास स्थित मंदिर का गेट तोड़कर चोर भीतर घुसे और दानपेटी उठा ले गए। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।