सिमडेगा: महिला आरक्षण लागू करने की मांग के साथ महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान
सिमडेगा में सोमवार दोपहर 1 बजे महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो हजार से अधिक पोस्टकार्ड भेजे। महिलाओं ने राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने और पंचायत से संसद तक भागीदारी मजबूत करने की मांग उठाई।