विदिशा नगर: नेशनल लोक अदालत में 8508 मामलों के निपटारे का प्रयास
जिला न्यायालय सहित जिले की तहसील स्तर की अदालतों में शनिवार सुबह 11 बजे साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम ने अन्य न्यायाधीशों की मौजूदगी में किया। इस दौरान जिले की 34 खंडपीठों में कुल 8508 प्रकरण समझौते के लिए रखे गए। न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।