बिजावर: पत्नी पर प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश का आरोप, जंगल में दफन मिला युवक का शव;सिगरामपुरा के परिजनों ने किया चक्काजाम
सटई थाना क्षेत्र के सिगरामपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रेमलाल रैकवार का शव अमरोनिया जंगल में जमीन में दफन मिला। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने पार्टी के बहाने बुलाकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है।