अमानगंज: 6 अप्रैल स्थापना दिवस और 8 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महेबा मंडल की बैठक संपन्न
महेबा मंडल में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस एवं 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सक्रिय सदस्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मध्यावेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।