महोबा: महोबा में बिना सुनवाई एकपक्षीय आदेश का आरोप, प्रार्थियों ने DM से की शिकायत
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा में चकबन्दी न्यायालय में सुनवाई का अवसर न देने का आरोप लगाते हुए मौजा अतरारमाफ के प्रार्थिगणों रामस्वरूप नरवरिया, अनिल कुमार ने बताया कि धर्मदास बनाम अनिल कुमार आदि में 16 अप्रैल को बहस का अंतिम अवसर देकर 23 अप्रैल की तारीख दी गई।आरोप है कि अपीलकर्ता से सांठ-गांठ कर पेशकार ने 30 अप्रैल को एकपक्षीय आदेश पारित करा दिया।उन्होंने DM से न्याय की मांग की है।