भादरा: भादरा में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए बालिकाओं को जागरूक किया गया, मेगा शिविर का आयोजन
भादरा में 24 अप्रैल को एचपीवी वैक्सीनेशन मेगा शिविर आयोजित कर गौरा देवी व पीएम श्री विद्यालय में बालिकाओं को जागरूक किया गया। एसडीएम भागीरथ राम सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. लक्ष्य चौधरी ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए इसे जरूरी बताया। 14 वर्ष की बालिकाओं ने उत्साह से टीकाकरण करवाया।