गायघाट: गायघाट स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामले की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन,3 मामलों का हुआ निष्पादन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तक भूमि विवाद से मामले की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नए अंचलाधिकारी पुष्प राज बेनीबाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम गायघाट थाना के एएसआई ज्ञानचंद की उपस्थिति में मामले की सुनवाई किया गया।