महोबा: जिला महिला अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल से किया गया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में जन्म से पांच वर्ष तक के 1,33,339 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए 555 बूथ, 277 घर-घर जाने वाली टीमें और 1,668 कर्मियों की तैनाती की गई है।