चौरीचौरा: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासीनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 26 मई की शाम खेत से पानी पीने गई थी।