राजपुर विधानसभा क्षेत्र के चुआड़ गांव में ग्रामीणों ने कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में पूरा इलाका पानी भर जाता है।