हरविंदर एसडीओ की विदाई पार्टियों में कर्मचारी हुए भावुक। पब्लिक हेल्थ जलघर नंबर 1 में एसडीओ हरविंदर शर्मा जी की विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी कर्मचारी ने उत्साहपूर्ण सम्मिलित हुए इसमें एसडीओ हरविंदर शर्मा जी ने कर्मचारियों को अपने काम के प्रति ईमानदारी और करते हुए निष्ठा की सीख देते हुए जीवन में अपनी ड्यूटी को ईमानदारी निभाने की अपील की और जल संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए निर्देशित किया और शहर की जनता से हाथ जोड़कर अपील की जल ही जीवन है और इसे व्यर्थ ना बहाएं। लंबू जांगड़ा पार्षद ने भी लोगों से पानी का सही उपयोग करने के लिए कहा कि जल ही जीवन है इसका सही तरीके से प्रयोग करें। इस मौके पर उपमंडल अभियंता गुरमीत सिंह नीलोखेड़ी कनिष्ठ अभियंता श्री भगवान शर्मा कनिष्ठ अभियंता कुमार जिला ग्रामीण ट्यूबल ऑपरेटर उपप्रधान संदीप ब्रास हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन रजिस्टर नंबर 41 सर्व कर्मचारी संघ जिला ऑडिटर रामप्रसाद शर्मा निसिंग यूनियन प्रधान सुभाष कैशियर प्रमोद कुमार सचिव अशोक कुमार भाटिया समस्त कार्यकारिणी निसिंग नगर पालिका से पार्षद पार्वतीश कुमार लव कुश जांगड़ा लब्बू, वीरेंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, अजय शर्मा ,महावीर सेन सेवा निवृत हरियाणा रोडवेज और शहर और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और खुशीपूर्ण माहौल में विदाई समारोह संपन्न हुआ
Karnal, Karnal | Oct 29, 2026