सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।
आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, जमीन का परमार्जन कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, जमीन मापी कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट करने, रास्ता बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, बिजली तार को घर से हटवाने, केस उठने की धमकी देने, नाली को साफ सफाई कराने, सौच जाने के क्रम में छेड़खानी करने, जमावंदी में सुधार कराने, गालि गालोज एवं मारपीट करने, वृदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने, सिंचाई कार्य हेतु बोरिंग तक तार लगवाने, घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय का बाउंड्री बाल किया गया था लेकिन ढह गया जिसकी जांच कराने, पइन की सफाई करवाने, राशन कार्ड बनवाने, रसीद कटवाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।