कोईलवर: धनडिहा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को कोईलवर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
धनडिहा गांव के एक शराबी को गुरुवार की दोपहर में गांव में शराब पीकर हंगामा करने के दौरान पुलिस ने पकड़ा है। कोईलवर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धनडिहा गांव निवासी कलेश्वर सिंह के पुत्र रंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।