कोईलवर: कुल्हड़ीया गांव के समीप से बाइक पर लदे 45 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त, कारोबारी गिरफ्तार।
कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा पटना रोड कुलहड़िया गांव के समीप से दोपहर 2:00 के करीब बाइक पर लदे 45 लीटर महुआ शराब को जप्त कर लिया गया। साथ ही शराब कारोबारी रघुटोला गांव निवासी लालबंसी के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ किया जा रहा है।