कोईलवर: कायमनगर वास्तु विहार के समीप से गिद्धा ओपी पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब को किया जप्त ,कारोबारिक गिरफ्तार।
20 लीटर महुआ शराब को वास्तु विहार के समीप से गुरुवार की सुबह गिद्धा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किया जप्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी कायमनगर गांव निवासी स्वर्गीय लखू शाह के पुत्र धनु शाह को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त आशय की जानकारी गिद्दा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने दी।