कोईलवर: बीरमपुर कितपुरा के बधार में सब्जी के खेत में रखे बांस के टाल में बदमाशों ने लगाई आग, पीड़ित किसान ने थाने में दिया आवेदन
बीरमपुर कितपुरा के बधार में सोमवार की रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने खेती में प्रयोग करने के लिए रखे 50000 रुपए के बांसों में आग लगा दी। जिससे पूरे बांस जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान मोहम्मद बबलू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।