बिहपुर: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर
रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी पंकज कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है।