तारानगर: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने ग्राम पंचायत ढिंगी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
तारानगर विधानसभा की ग्राम पंचायत ढिंगी में ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’ के तहत सघन वृक्षारोपण एवं चारागाह विकास कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा एंव भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने की। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना एंव भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने ग्राम पंचायत ढिंगी के सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह राठौड़ द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया।